कटिहार: काढ़ागोला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय गिरकर एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी
बुधवार की दोपहर 3 बजे एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उनके परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जो ट्रेन से गिरकर घायल हुआ था। घटना के बारे में घायल रामविलास ऋषि की पत्नी ने बताया कि वे लोग गया जिला के निवासी है। काढ़ागोला दवाई लेने के लिए वे लोग आए हुए थे। ट्रेन से उतरने के दौरान रामविलास ऋषि गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।