कटिहार: कटिहार रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक शख्स गिरफ्तार, जेल भेजा गया
बुधवार की दोपहर 2:30 बजे एक शख्स को रेल पुलिस के द्वारा मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जिसे मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार शख्स की पहचान सलामत नगर निवासी मो इश्तियाक के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी रेलवे स्टेशन पर यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहा था। जिसे रेल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया।