सारठ: पूर्व मंत्री का वर्तमान विधायक पर आरोप, सारठ में किसान हित का कोल्ड स्टोरेज व्यवसायी को सौंपा
Sarath, Deoghar | May 12, 2026 पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने मंगलवार शाम 7 बजे शहरजोरी आवास पर प्रेसवार्ता कर वर्तमान विधायक चुन्ना सिंह पर सारठ में किसान हित में बने कोल्ड स्टोरेज को व्यवसायी को सौंपने का आरोप लगाया। बताया कि जब वो कृषि, पशुपालन व सहकारिता मंत्री थे, इलाके के किसानों को लाभ देने के लिए 5 हजार मीट्रिक टन का कोल्ड स्टोरेज बनवाए थे, लेकिन वर्तमान विधायक ने व्यवसायी को सौंपा है