नाथनगर: नसरतखानी में नशे की लत और आरोपों से आहत छात्र ने घर में फांसी लगाकर दी जान
ललमटिया थाना क्षेत्र के नसरतखानी इलाके में मंगलवार दोपहर एक 25 वर्षीय छात्र ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शुभम कुमार झा के रूप में हुई है, जो निजी गार्ड पंकज झा का बड़ा पुत्र था। परिजनों के अनुसार, शुभम ने पहले कमरे में स्मैक का सेवन किया और उसके बाद गमछे का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली।