सिरोही: दुर्गा अष्टमी पर आदर्श विद्या मंदिर रामझरोखा में सेवा भारती ने 201 कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया, समानता का संदेश दिया
Sirohi, Sirohi | Oct 19, 2026 शारदीय नवरात्र के अवसर पर सेवा भारती एवं राष्ट्र सेविका समिति की ओर से दुर्गा अष्टमी और नवमी पर आदर्श विद्या मंदिर रामझरोखा में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 201 कन्याओं का विधिवत पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। इस दौरान समाज में समानता, आपसी सद्भाव और समरसता का संदेश दिया गया। शहर की आठ सेवा बस्तियों से आई कन्याओं को विशेष रूप से आमंत्र