चौसा: सरेंजा में गेहूं की बोरियों में दबकर 11 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने हत्या की आशंका जताकर किया सड़क जाम
Chausa, Buxar | May 18, 2026 चौसा प्रखंड के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरेंजा गांव में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। अनाज गोदाम में गेहूं की बोरियों के नीचे दबने से 11 वर्षीय भगेलु चौहान की मौत हो गई। मृतक बेचन चौहान उर्फ बेचू चौहान का पुत्र था। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए शव सड़क पर रखकर चौसा-कोचस मुख्य मार्ग लगभग 2:00 बजे अपराह्न में जाम कर दिया।