(भरतपुर): पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार,भरतपुर के थाना वैर क्षेत्र के चर्चित पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसपी राजेश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी मुकेश फौजी पुत्र रामकिशन निवासी भौंडागांव को गुरुवार रात गिरफ्तार कर वैर थाने लाया गया। उससे देर रात तक पूछताछ की गई। इससे पहले पुलिस इस मामले में पांच आरोपी भगमल, सोनी, शेर सिंह, बलदेव और कुंवर सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्हें रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।
एसपी ने कहा कि निर्दोष को परेशान नहीं किया जा रहा है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पूरे प्रदेश में 25 विशेष टीमें दबिश दे रही हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस के खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों पर साइबर टीम नजर रख रही है। क्रेशर साइट और भौंडागांव में शांति व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है।
Bharatpur, Bharatpur | Oct 16, 2026