निम्बाहेड़ा: नवनियुक्त ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक ने पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना से लिया आशीर्वाद
निंबाहेड़ा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष भोपराज टांक ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना से भेंट कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भोपराज टांक ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना ने उन्हें नई जिम्मेदारी बधाई दी।