डुमरिया: मुखिया पति के समर्थन में उतरे ग्रामीण, आरोपों को बताया झूठा
Dumaria, Gaya | May 25, 2026 गया जिले के इमामगंज प्रखंड अंतर्गत दुबहल पंचायत में मुखिया पति राजदेव राम पर पैसे लेने के लगाए गए आरोपों के बीच अब मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। पंचायत के कई ग्रामीण उनके समर्थन में सामने आए हैं और आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। ग्रामीणों का कहना है कि राजदेव राम का व्यवहार हमेशा लोगों के प्रति सहयोगात्मक रहा है और उन्होंने कभी भी आवास योजना या किसी