रजौन: अमहारा-कोतवाली की मजदूर की बेटी ने आर्ट्स में जिले में दूसरा स्थान पाकर बढ़ाया मान
Rajaun, Banka | Mar 23, 2026 रजौन प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय अमहारा-कोतवाली की एक छात्रा ने इंटरमीडिएट परीक्षा के आर्ट्स संकाय में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया है ।जानकारी के अनुसार भागलपुर जिले के सतजोड़ी क्षेत्र के घोराहा गांव निवासी उमेश मंडल की पुत्री नेहा कुमारी ने यह उपलब्धि हासिल की है।