बांदा: जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन, UP महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष भी हुईं शामिल
Banda, Banda | Dec 10, 2025 बांदा के जिला अस्पताल में स्थित वन स्टाफ सेंटर का बुधवार को उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह ने निरीक्षण किया और यहां पर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात कर उनको जल्द न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। तो वही महिला जिला अस्पताल पहुंचकर इन्होंने कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। और पैदा हुई कन्याओं की माताओं के साथ केक काटा।