बांदा: कलेक्ट्रेट पहुंचकर दिव्यांग ने DM से लगाई गुहार, बैंक मैनेजर पर पत्नी के खाते से पैसा न निकालने का लगाया आरोप
Banda, Banda | Dec 9, 2025 बांदा के कलेक्ट्रेट में मंगलवार को बिसंडा क्षेत्र के कोर्रही गांव का रहने वाला एक जमील नाम का दिव्यांग पहुंचा। जहां पर इसने बिसंडा कस्बे में स्थित आर्यावर्त बैंक के मैनेजर पर परेशान करने का आरोप लगाया। इसने बताया कि मेरी पत्नी साजदा की मौत हो चुकी है और उसके खाते में लगभग 50 हजार रुपये पड़ा है। और मैं उस पैसे को निकालना चाहता हूं और कई बार बैंक गया।