बांदा: क्योटरा मोहल्ले में घर के बाहर बर्तन धुल रही महिला पर पागल कुत्ते ने किया हमला, महिला घायल
Banda, Banda | Dec 10, 2025 बांदा शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा मोहल्ले में बुधवार की सुबह अपने घर के बाहर बैठकर बर्तन धुल रही एक महिला पर अचानक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया जिससे महिला घायल हो गई। लोगों ने महिला के चीखने की आवाज सुनी तो घरों से बाहर निकले और किसी तरह कुत्ते के चंगुल से महिला को छुड़ाया और घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल लेकर आए और भर्ती कराया।