जसवंतनगर: खेड़ा धोलपुर के निकट चालक को झपकी आने से हाईवे पर पलटी कार, बड़ा हादसा टला
खेड़ा धोलपुर निकट हाइवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया कि चालक योगेंद्र सिंह को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में चालक के हाथ में मामूली चोट आई, जिसे प्राथमिक उपचार कराया गया। कार में चालक के अलावा कोई अन्य सवारी नहीं थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क किनारे किया और जांच शुरू की