श्रावण शुक्ला सप्तमी, बुधवार के पावन अवसर पर जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर देवाधिदेव 1008 श्री पार्श्वनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक महापर्व को खरगोन में श्रद्धा, भक्ति एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न जिनालयों में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान, निर्वाण लड्डू समर्पण, जाप एवं आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। #khargone_family #khargone