सवाई माधोपुर में दो बाइक सवार युवकों से मारपीट का वीडियो वायरल
सवाई माधोपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दो बाइक सवार युवकों के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो महिलाएं युवकों के साथ चप्पलों से मारपीट करती नजर आ रही हैं, जबकि एक युवक उन्हें पकड़े हुए दिखाई दे रहा है।
बताया जा रहा है कि हम्मीर ब्रिज से उतरते समय दो बाइक सवार युवकों और एक बोलेरो वाहन के बीच आगे निकलने को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान एक युवक द्वारा घटना की फोटो मोबाइल में लेने के बाद विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।
घटना के दौरान पुल पर काफी देर तक जाम की स्थिति भी बनी रही। लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ता गया। अब मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में पुलिस की ओर से जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Gangapur, Sawai Madhopur | Aug 21, 2026