कोरांव: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने अपने आवास धौखर पर जनता दरबार में सुनीं शिकायतें, निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने रविवार को अपने आवास धौखर पर जनता दरबार का आयोजन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस जनता दरबार में विधानसभा क्षेत्र से आए फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। विधायक ने उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार में बिरहा गांव में एक नए ट्रांसफार्मर की स्थापना की मांग उठी।