मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को 1972 बूथों पर किया जाएगा मतदान, वीडियो कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
लोकसभा क्षेत्र में 19 अप्रैल को 1972 बूथों पर मतदान किया जाएगा। जिलाधिकारी राजस्व गजेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार नवीन मंडी से मतदान के लिए सभी कर्मी अपने-अपने बूथों पर EVM को लेकर पहुंच रहे हैं और वहां पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 190 वीडियो कैमरे से बूथों पर निगरानी रखी जाएगी।