जमुई: आई.पी. गुप्ता फोर्स के जिलाध्यक्ष बने मिथुन कुमार, IIP के जिलाध्यक्ष ने उन्हें हस्तगत कराया नियुक्ति पत्र
Jamui, Jamui | May 19, 2026 IGF यानि आई.पी. गुप्ता फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद द्वारा निर्गत नियुक्ति पत्र के माध्यम से मिथुन कुमार को IGF जमुई जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उक्त नियुक्ति पत्र IIP यानि इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के जिलाध्यक्ष शंभू कुमार के द्वारा मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे हस्तगत कराया गया। इस दौरान लोगों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।