हिण्डोली: हिण्डोली पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण, बच्चों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को जाना
Hindoli, Bundi | Jan 13, 2026 हिण्डोली के सरकारी स्कूल एवं राजकीय स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने हिण्डोली पुलिस थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को थाने के रिकॉर्ड रूम, थानाधिकारी कक्ष, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष सहित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कराया गया तथा उनकी कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा एवं सीआईमौजूद रहे।