हिण्डोली: सीएमएचओ डॉ ओ.पी. सामर का औचक निरीक्षण, सीएचसी लाखेरी में व्यवस्थाओं की सघन मॉनिटरिंग, लापरवाह चिकित्सक पर कार्रवाई
Hindoli, Bundi | Jan 12, 2026 सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ओ.पी. सामर ने सीएचसी लाखेरी का औचक निरीक्षण कर अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्थाओं की सघन मॉनिटरिंग की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा वार्ड, लेबर रूम सहित सभी प्रमुख इकाइयों का बारीकी से निरीक्षण करते हुए मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए।