बिलासपुर: ग्राम सिरोली में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पिता की मौत, पुत्र और पुत्री घायल
सोमवार को दोपहर एक बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार शाहबाद के ग्राम मधुकर निवासी 50 वर्षीय पूरण अपने 18 वर्षीय बेटे सुमित और 19 वर्षीय बेटी पुष्पा के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी ससुराल बरेली जा रहा था। ग्राम सिरौली में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पुत्र और पुत्री घायल है।