उज्जैन शहर: देसाई नगर में चाकूबाजी करने वाले छह बदमाश जेल भेजे गए, पांच अभी भी फरार
देसाईनगर में जन्मदिन मनाने के दौरान हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित छह आरोपित को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया थ। जहां से सभी को जेल भेज दिया है। जबकि पांच आरोपित अब भी फरार हैं। शनिवार 6 बजे के लगभग माधव नगर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा