पुनपुन: 4 हजार रुपये भरण-पोषण से बचने के लिए शख्स ने पहली पत्नी पर चलाई गोली, बाल-बाल बची महिला
Punpun, Patna | Aug 18, 2026 18 अगस्त 2026 पिपरा थाना क्षेत्र में रविवार रात घरेलू विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अपनी पहली पत्नी को गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की। हालांकि महिला की किस्मत अच्छी रही और गोली का छर्रा उसके हाथ में लगा, जिससे वह मामूली रूप से घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति सूरज कुमार (27) को खगौल से गिरफ्तार कर लिया। जानकारी