बखरी: बखरी में एससी-एसटी ओबीसी मोर्चा ने गृह मंत्री का फूंका पुतला, प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की
बखरी अंबेडकर चौक पर एससी एसटी ओबीसी मोर्चा के बैनर तले गृह मंत्री अमित शाह का बुधवार को पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी की गई तथा मनुस्मृति का दहन किया गया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दिलीप केसरी ने अमित शाह के बयान को देश विरोधी बयान बताया तथा इसके लिए उसे माफी मांगने को कहा।