बखरी: बखरी में डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे बखरी में समाजसेवी और स्वतंत्रता सेनानी डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार प्रजापति समन्वय समिति गढ़पुरा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर रूपेश कुमार बखरी विधायक श्री सूर्यकांत पासवान, बखरी के पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम ने श्रद्धांजलि दिया।