बखरी: बखरी बुनियादी केंद्र में 108 लोगों को कंबल वितरित, SDO ने वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए
बखरी प्रखंड स्थित बुनियादी केंद्र में मंगलवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायत से आए 108 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बुनियादी केंद्र प्रबंधक सुनीता कुमारी ने बताया कि प्रखंड के दिव्यांग कुष्ठ रोग पीड़ित निसहाय एवं गरीब लोग के बीच कंबल का वितरण किया गया है। बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने तीनों प्रखंड संचालक,CO को कंबल वितरण करने का निर्देश दिया।