बखरी: बखरी के सलौना निवासी कॉमरेड अवधेश सिंह की श्रद्धांजलि सभा में सीपीआई के जिला मंत्री और बखरी विधायक शामिल हुए
बखरी प्रखंड के सलौना निवासी कॉमरेड अवधेश सिंह का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला मंत्री अवधेश राय जिला विधायक सूर्यकांत पासवान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें नमन किया गया।