बखरी: सलौना स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण, रेल यात्री संघ ने 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा
सलौना रेलवे स्टेशन का सोमवार को डीआरएम विनय श्रीवास्तव के द्वारा निरीक्षण किया गया। इस मौके पर रेल यात्री संघ के द्वारा डीआरएम को 8 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया। इस खंड पर राजधानी पटना के लिए ट्रेन चलाई जाने,सलौना से पठान टोली ढाला तक नई सड़क के निर्माण,समस्तीपुर सहरसा रेलखंड पर पैसेंजर गाड़ियों की संख्या बढ़ाने,आरक्षण काउंटर को 12 घंटे खोले जाने की मांग की।