बखरी: बखरी में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन, नारेबाजी के साथ विरोध प्रदर्शन
बुधवार को दोपहर करीब दो बजे बखरी अंबेडकर चौक पर एससी एसटी ओबीसी मोर्चा के बैनर तले गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारी ने जमकर भड़ास निकाला। समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष दिलीप केशरी ने कहा गृह मंत्री का बयान न सिर्फ हमारे महान नेता डॉ. अंबेडकर का अपमान है, बल्कि यह संविधान और समानता के अधिकारों का भी अपमान है।