जमुई: भजौर और लगमा से टाउन थाना की पुलिस ने अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर किए जब्त, ट्रैक्टर मालिक पर हुआ FIR
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के अलग- अलग जगहों से पुलिस ने रविवार की दोपहर 1:00 बजे अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है, जबकि चालक मौका देखते ही फरार हो गया। जब्त दोनों ट्रैक्टर के मालिक की पहचन कर ली गई है। दोनों ट्रैक्टर मालिक पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक की भी तालाश जारी है। इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों के बीच दहशत फैली हुई है।