10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास में सौतेले पिता को 20 साल कैद
- फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 1.20 लाख रुपये जुर्माना लगाया, पीड़िता को तीन लाख रुपये मुआवजा देने के आदेश
सिरसा। जिले में रानियां क्षेत्र की 10 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास और छेड़छाड़ के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक कोर्ट) डॉ. नरेश सिंघल की अदालत ने उसके सौतेले पिता को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 1.20 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया। इसके अलावा पीड़िता को एक लाख रुपये मुआवजा तथा सरकार की ओर से दो लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता देने के आदेश दिए हैं।
सहायक जिला न्यायवादी अमित मेहता के अनुसार मामला 8 मार्च 2025 का है। उस समय बच्ची तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। महिला थाना सिरसा में 9 मार्च 2025 को दर्ज एफआईआर के अनुसार, घटना के दिन बच्ची की मां और भाई किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। घर पर बच्ची और उसका पिता रामपाल अकेले थे। शिकायत में बच्ची ने बताया कि इसी दौरान आरोपी मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने लगा और उसे भी वैसा ही करने के लिए कहने लगा। बच्ची ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके मुंह पर थप्पड़ मारा और अपने कपड़े उतारने लगा। इसके बाद उसने बच्ची के कपड़े भी उतार दिए और उसके साथ गलत हरकत करने लगा। इसी दौरान उसकी मां घर पहुंच गई और बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। शिकायत के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी ने बच्ची की मां को भी थप्पड़ मारा। घटना के बाद पुलिस ने बच्ची की काउंसलिंग करवाई और उसका मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बयान दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच पूरी की और अदालत में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान पेश साक्ष्यों और गवाही के आधार पर अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई।
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है!
आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें
#SirsaToday
#sirsanews
#EveningNews
#SawanRainSirsa
#SirsaUpdates
#HaryanaNews
#SirsaPolitics
#SirsaBreakingNews
#sirsasamachar
#LocalNewsSirsa
#SirsaStudents
#HaryanaExams
#EducationUpdatesSirsa
#SirsaSchoolNews
#YouthOfSirsa
#SirsaMarket
#SirsaVyapari
#BusinessNewsSirsa
#BazaarBulletin
#SirsaDeals
#KisanSirsa
#SirsaAgriculture
#MandiBhavSirsa
#KhetiUpdate
#HaryanaKisanNews
#SirsaPolice
#LawAndOrderSirsa
#SirsaAdministration
#DistrictUpdateSirsa
#SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh
#pccfharyana
#ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Nov 2, 2026