बड़हिया: उद्घाटन के महीनों बाद बड़हिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंद, ज़िला पदाधिकारी ने लिया जायजा
7.28 करोड़ की लागत से बड़हिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन बनकर तैयार हुआ.जिसका उद्घाटन 29 सितंबर 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया.उद्घाटन के महीनों बाद इस स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ सुविधा बहाल नहीं हो पाई है. रविवार पूर्वाह्न 11 बजे जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार बड़हिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मामले की जानकारी ली.