पटियाली: नबावगंज नगरिया में अग्निकांड पीड़ितों से मिलीं विधायक नादिरा सुल्तान, राहत सामग्री और आर्थिक सहायता वितरित की
कासगंज जनपद के पटियाली तहसील के ग्राम नवाबगंज नगरिया में गत दिनों आग से पांच सगे भाइयों की झोपड़ियां जल गईं थी। आग में गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया था। मंगलवार शाम विधायक नादिरा सुल्तान ने पीड़ितों से मिलकर राहत सामग्री व आर्थिक सहायता दी। उन्होंने अधिकारियों से पक्के आवास दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर कई ग्रामीण मौजूद रहे।