सहारनपुर: स्नातक-शिक्षक चुनाव के लिए 95 पोलिंग पार्टियां रवाना, 28,924 मतदाता आज करेंगे मतदान: ADM प्रशासन ने दी जानकारी
सहारनपुर में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए गुरुवार को रेनबो स्कूल से पोलिंग पार्टियां रवाना की गईं। जिला मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार चौहान की उपस्थिति में एडीएम प्रशासन लवी त्रिपाठी ने पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया।