राज्योत्सव में आकर्षण का केंद्र बना जिला पंचायत जांजगीर-चांपा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का स्टॉल
स्टॉल में दिखी ग्रामीण विकास की उपलब्धियां, जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शासकीय हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में जिला पंचायत एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आकर्षक प्रदर्शनी स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल के माध्यम से विकसित भारत जी राम जी योजना, पीएम आवास, आजीविका मिशन सहित विभागीय योजनाओं, ग्रामीण विकास के कार्यों, हितग्राहीमूलक योजनाओं की उपलब्धियों एवं नवाचारों की जानकारी आमजन को दी जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
#CGRajyotsav_2026 #छत्तीसगढ़_राज्योत्सव_2026 #Sushasansarkar #CGRajyotsav