राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी जालोर की ओर से मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट के सामने विरोध प्रदर्शन कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में निर्णय प्रक्रिया को लेकर सामने आई कथित आपत्तियों और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर विरोध जताया है। पार्टी का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता की कमी रही है और विपक्ष की आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।
Jalor, Jalor | Sep 29, 2026