पुरैनी: पुरैनी प्रखंड के मकदमपुर पंचायत में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीत कुमार के नेतृत्व में रविवार को आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान सैकड़ो की संख्या में महिलाएं मौजूद रही। इस दौरान जीविका दीदियों ने अपने पंचायत के विकास के लिए कुल 17 अपेक्षा रखी, जिसमें जीविका हाट, विवाह भवन, सोलर लाइट योजना सहित अन्य मांग शामिल है। इस दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई।