पुरैनी: मधेपुरा विश्वविद्यालय के निर्देश पर कमला राणा साइंस कॉलेज, प्रशांत नगर में पौधारोपण किया गया
मधेपुरा विश्वविद्यालय द्वारा एक पत्र जारी कर बदलते जलवायु परिवर्तन को देखते हुए महाविद्यालय के खाली पड़े स्थान पर पौधारोपण करने को लेकर निर्देश दिया गया था जिसके आलोक में दर्जनों फलदार व छायादार पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान संस्थापक प्रशांत कुमार की उपस्थिति व प्राचार्य अनुप्रिया राज के नेतृत्व में कई शिक्षक व कर्मचारी मौजूदरहे।