पुरैनी: पुरैनी थाना परिसर में बकरीद त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित, पर्दे में कुर्बानी करने की बात कही गई
उदाकिशुनगंज अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी एसजेड हसन की अध्यक्षता में गुरुवार को पुरैनी थाना परिसर में आयोजित हुए शांति समिति की बैठक के दौरान बकरीद त्यौहार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक के दौरान एसडीपीओ अविनाश कुमार सहित कई पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बकरीद त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।