पुरैनी: कुंदन कुमार भारती बने मध्य विद्यालय पुरैनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक, बीईओ सहित अन्य ने दी बधाई
बीआरसी से सटे मध्य विद्यालय पुरैनी के प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में कुंदन कुमार भारती ने पदभार ग्रहण कर लिया है। संध्या सिन्हा ने उन्हें विद्यालय का संपूर्ण प्रभार सौंपा। इस दौरान उन्हें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मालूम हो कि विद्यालय में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित कर प्रभारी प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया गया।