पुरैनी: प्रखंड के कमला राणा साइंस कॉलेज प्रशांत नगर सपरदह को मिला स्थाई संबंधन, मनाया गया जश्न
भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय क्षेत्र अंतर्गत कमला राणा साइंस कॉलेज प्रशांत नगर सपरदह जो अभी तक अस्थाई संबंधन प्राप्त महाविद्यालय था उसे स्थाई संबंधन मिल चुका है। संस्थापक प्रशांत कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य अधिकारियों को धन्यवाद दिया, साथ ही अपने उद्देश्यों के बारे में बताया।