पुरैनी: शिवधन बने पुरैनी राजद अध्यक्ष, सैंकड़ों सदस्यों ने किया विरोध, निवर्तमान अध्यक्ष ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान
राष्ट्रीय जनता दल के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित कई अन्य को पत्र लिखकर पुरैनी प्रखंड में गुपचुप तरीके से संगठन का निर्माण करने का आरोप लगाया है। इस दौरान निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव सिंह निषाद ने राजद से अपना त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी। मालूम हो कि बीते दिनों बैठक में शिवधन शर्मा को राजद का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया था।