कालपी: कालपी में NH 27 फोरलेन परियोजना के मुआवजा वितरण घोटाले की CBI व STF जांच को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने सीएम को लिखा पत्र
Kalpi, Jalaun | Jul 22, 2025 मंगलवार सुबह 10 बजे यह जानकारी प्राप्त हुई कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने सोमवार को सीएम योगी को पत्र लिखकर कालपी में NH-27 फोरलेन परियोजना में मुआवजा वितरण घोटाले की CBI व STF जांच की मांग की है, उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं ने इस परियोजना में करोड़ों रुपये का घोटाला किया है, वास्तविक प्रभावितों को मुआवजा नहीं दिया गया।