बिसवां: बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहरी सराय में 12 वर्षीय बालक की हत्या से इलाके में फैली सनसनी
बिसवां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहरी सराय में 12 वर्षीय बालक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। लापता बच्चे का शव बंद पड़े मकान के कमरे में बेड के नीचे खून से लथपथ हालत में मिलने के बाद गांव में सनसनी फैली हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।