जहानाबाद: पटना-गया रेल खंड पर ट्रेन से कटकर मां-बेटे की हुई थी मौत, जहानाबाद पोस्टमार्टम रूम में शवों की हुई पहचान
पटना गया रेल खंड पर एक दिन पूर्व ट्रेन से कटकर एक मां बेटे की मौत हो गई थी जिसके शव को रेल पुलिस के द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया था। तो वहीं शव की पहचान मसौढ़ी थाना क्षेत्र के बलियारी गांव के निवासी सिंटू देवी और उनका पुत्र मनीष कुमार था। रेल थाने की पुलिस ने शनिवार दिन में जानकारी दी।