घाटमपुर: ट्यूबवेल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, मचा हड़कंप
सजेती के बीबीपुर में ट्यूबवेल में शुक्रवार शाम 6 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची, टीम ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया, इस दौरान आग की चपेट में आने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। जिससे किसान का हजारों रुपए का नुकसान हो गया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।