कप्तानगंज: कुशीनगर में मालवाहक ट्रक नहर में गिरा, चालक-खलासी सुरक्षित
कुशीनगर के रामकोला इलाके में सोमवार शाम एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पश्चिमी गंडक नहर में गिर गया। हादसे के वक्त नहर में पानी नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। चालक और खलासी सुरक्षित हैं, ट्रक को निकालने के लिए प्रयास जारी हैं। पुलिस जांच कर रही है।