Bihar news : बेलसंडी पंचायत में नाला निर्माण में भारी अनियमितता का आरोप, जांच करने पहुंचे डीपीआरओ। उपमुखिया और वार्ड सदस्यों की शिकायत पर हुई स्थलीय जांच, पदाधिकारी ने भी निर्माण कार्य में अनियमितता की बात कही। बेतिया के गौनाहा प्रखंड की बेलसंडी पंचायत में नाला निर्माण कार्य में कथित अनियमितता और सरकारी राशि के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। उपमुखिया और वार्ड सदस्यों की शिकायत पर जिला पंचायती राज विभाग के अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार ने अहरार पिपरा गांव पहुंचकर निर्माण कार्य की स्थलीय जांच की। इस दौरान उन्होंने नाला निर्माण की स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से पूरे मामले की जानकारी ली।मामला अहरार पिपरा गांव में महमूद मियां के खेत से पुलिया तक कराए गए नाला निर्माण कार्य से जुड़ा है। जांच के दौरान अपर जिला पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि उपमुखिया एवं वार्ड सदस्यों की शिकायत के आलोक में स्थल निरीक्षण किया गया है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट वरीय अधिकारियों को सौंपी जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पंचायत में कार्यकारिणी और ग्रामसभा की जो बैठकें की गई हैं, उनमें भी प्रक्रियागत अनियमितता सामने आई है।वहीं, मौके पर मौजूद उपमुखिया, वार्ड सदस्यों और ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष पंचायत में कराए गए विकास कार्यों को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पंचायत में कार्यकारिणी की विधिवत बैठक किए बिना ही योजनाओं को स्वीकृति दी गई और मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराकर सरकारी राशि का दुरुपयोग किया गया।वार्ड सदस्यों ने आरोप लगाया कि जिन स्थानों पर नाला निर्माण की वास्तविक जरूरत थी, वहां कार्य नहीं कराया गया, जबकि अनावश्यक स्थानों पर नाला बनवाकर सरकारी राशि खर्च की गई। योजनाओं के चयन से लेकर उनके क्रियान्वयन तक पारदर्शिता नहीं बरती गई। #developmentworkshop #developmentworks #developmentworkupdate ।#BelsandiPanchayat #Gaunaha #WestChamparan #Bettiah #BiharNews #DrainConstruction #CorruptionAllegations #DPROInspection #PanchayatNews #GovernmentFunds #DevelopmentWork #developmentwork #DevelopmentWorks #governmentfunds #governmentfundsisis