हज़ारीबाग: हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर में बच्चियों के बीच हुई मारपीट, एक घायल
हजारीबाग सदर अस्पताल परिसर स्थित पार्क में बच्चियों के बीच विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। न्यू एरिया निवासी बच्ची ने ओकनी भुइयांटोली की कुछ लड़कियों पर मारपीट का आरोप लगाया है। आरोप है कि विवाद के बाद बच्ची को बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई। मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की बात सामने आई है।